फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो आरोपियों से 350 लीटर लाहन और कच्ची शराब बरामद

Mon, 24 Jun 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। सीआईए स्टाफ ने 350 लीटर कच्ची शराब और लाहन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दबलैन निवासी सुरेंद्र कुमार और रसीदां निवासी महाबीर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सीआईए नरवाना इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी दो टीमें शनिवार को दबलैन और रसीदां गांव में गश्त पर थीं। एएसआई शमशेर सिंह को सूचना मिली कि दबलैन निवासी सुरेंद्र अवैध शराब बनाने का काम करता है। उसके घर में लाहन रखी है। सीआईए ने उसके मकान में छापा डाला तो वह भागने लगा, मगर उसे पकड़ लिया गया। मकान की तलाशी लेने पर तूड़ी के कमरे में रखे ड्रम में 200 लीटर लाहन बरामद हुई। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने सुरेंद्र के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सीआईए की दूसरी टीम एचसी रणधीर सिंह के नेतृत्व में रसीदां गांव में मौजूद थी। उन्हें सूचना मिली कि रसीदां निवासी महाबीर अवैध शराब बेचता है। पुलिस ने बताई गई जगह पर छापा डाला तो वहां एक व्यक्ति मिला। उसे पकड़ कर तलाशी लेने पर ड्रम से 150 लीटर कच्ची शराब मिली। इस मामले में गढ़ी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें