फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में तीन महिलाओं समेत 35 युवाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
फोटो 18जेएनडी07-नागरिक अस्पताल में ​शिविर में रक्तदान ​करते हुए युवा। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
जींद। सर्व कल्याण मंच की ओर से मंगलवार को नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में तीन महिलाओं सहित 35 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। जुलाना के एसडीएम होशियार सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के संयोजक सुभाष ढिगाना और मार्केटिंग बोर्ड के अधीक्षक अभियंता नवीन दहिया ने की। एसडीएम ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने रक्तदान को एक इंसान की ओर से दूसरे इंसान को दिया जाने वाला अनमोल उपहार बताया। नवीन दहिया ने कहा कि रक्त की जरूरत का वास्तविक महत्व तब पता चलता है जब किसी मरीज को अस्पताल में रक्त के अभाव का सामना करना पड़ता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। शिविर में मनीष गोयल, बीएम पंवार, रामभगत शर्मा, डॉ. योगेश नांदल, राजेंद्र मुदगिल, नंबरदार जयभगवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें