20जेएनडी06: स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में उद्यमी प्रशिक्षण शिविर के समापन पर मौजूद प्रशिक
जींद। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित 12 दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 35 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में संस्थान के निदेशक सुखबीर दहिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और अपने व्यवसाय को बड़े स्तर तक ले जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत सब्सिडी युक्त ऋण लेकर अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकती हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से फीडबैक भी लिया और बैंकिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंत में सुखबीर दहिया ने सभी प्रशिक्षणार्थियों का सफल सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों के आकलन के लिए प्रहलाद सिंह, नेहा शर्मा तथा आरसेटी का स्टाफ भी उपस्थित रहा।