27जेएनडी14: पीएनबी के स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर प्रशिक्षु प्रमाणपत्र दिखाते हुए। स्रोत : कर्मच
- फोटो : अमर उजाला
जींद। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने नरवाना के अमरगढ़ गांव में छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें 35 प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए गए। निदेशक सुखबीर दहिया ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उन्हें व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक जानकारी व कौशल प्रदान करना था।प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद प्रशिक्षु अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकेंगे और रोजगार प्राप्त कर अपनी पारिवारिक आय में वृद्धि कर सकेंगे जिससे उनकी जीवनशैली में सुधार होगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। संवाद