जींद। शहर की शिव कॉलोनी में ठग के बैंक अधिकारी बनाकर एक व्यक्ति को 53 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिव कॉलोनी निवासी सतबीर ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया की उसके मोबाइल पर एक कॉल आई और उसने बताया कि वह स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से अधिकारी बोल रहा है और उसके एटीएम में कुछ खराबी है। इसलिए उनको कुछ डिटेल चाहिए। इस पर सतबीर उनके झांसे में आ गया और उसने एटीएम कार्ड की डिटेल दे दी। इसके बाद उसके मोबाइल पर ऑनलाइन शॉपिंग का मैसेज आया और उसके खाते से 53199 रुपये की राशि गायब हो गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।