फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गुप्त नवरात्र पर मां बनभौरी धाम के लिए 32वीं निशुल्क बस यात्रा रवाना

विज्ञापन
19जेएनडी10: समाज सेवी राजू शर्मा को माता भ्रामरी की फोटो देकर सम्मानित करते हुए। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
उचाना। गुप्त नवरात्र पर जय मां बनभौरी सेवा समिति की ओर से उचाना स्थित गीता विद्या मंदिर स्कूल के पास से बनभौरी स्थित मां भ्रामरी शक्तिपीठ धाम के लिए 32वीं निशुल्क बस यात्रा रवाना की गई। समाजसेवी राजू शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। राजू शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति लगातार निशुल्क बस यात्राओं का आयोजन कर रही है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, सेवा और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा और सुख-समृद्धि की कामना की। बस रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने मां बनभौरी के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर विकास मखंड, प्रवीण जैन, सुभाष उदयपुर, श्याम सुंदर, दर्पण बंसल, शिवम गोयल सहित समिति के सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें