फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुगणना के विरोध में जिले के वीएलडीए देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुगणना के विरोध में जिले के वीएलडीए देंगे धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। 20वीं पशुगणना के विरोध में जिले भर के वीएलडीए पशु उपनिदेशक कार्यालय पर 26 फरवरी को धरना देकर उपनिदेशक को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। डिप्लोमा वेटनरी एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान विनोद सैनी व कार्यकारी राज्य वित्त सचिव नरेंद्र सांगवान ने कहा कि पूरे देश में पशुगणना का कार्य केंद्र सरकार के एप के अनुसार चल रहा है। हरियाणा के वीएलडीए भी इस कार्य को कर रहे हैं, लेकिन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील कुमार गुलाटी इसके बजाय बिना किसी मानदेय के पूर्णत: अव्यवहारिक हर पशु का ज्ञान एप द्वारा पशुगणना करवाने का हठ पकड़े हुए हैं, जिसका वीएलडीए एसोसिएशन विरोध करती है। उन्होंने कहा कि धरने के बाद भी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो यूनियन हड़ताल या महानिदेशालय का घेराव करेगी। बैठक को दीनदयाल शर्मा, वजीर नैन, जोगेंद्र सैनी, अनिल गोयत, अशोक गोयल, मनबीर ढांडा, सुशील शर्मा, युद्धवीर ढुल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें