पंचायत समिति की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक में मोनिका युद्धवीर को बनाया प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पंचायत समिति की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को खंड एवं पंचायत विकास कार्यालय में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से मोनिका युद्धवीर भारद्वाज को प्रधान चुना गया। सुुुुुरेश मलौदी को संरक्षक व सलाहकार चुना गया। संजय चौहान को उपप्रधान, धर्मवीर बनवाला को प्रदेश प्रवक्ता, रविंद्र गुर्जर को प्रदेश मीडिया प्रभारी व नीलम रानी को मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया। बिरेंद्र छिल्लर को प्रदेश महासचिव, विरेंद्र छिछरोली को प्रदेश कोषाध्यक्ष, राम सिंह बराड़ जिलाध्यक्ष अंबाला, राखी रानी नरेश को जिलाध्यक्ष भिवानी चुना गया। भारत बडाना जिलाध्यक्ष फरीदाबाद, जसवंत माचरा जिलाध्यक्ष फतेहाबाद, भारती योगेश दायमा को जिलाध्यक्ष गुरुग्राम बनाया गया। पवन खेदड जिलाध्यक्ष हिसार, रेखा जयप्रकाश को जिलाध्यक्ष झज्जर बनाया गया। सुशील नैन जिलाध्यक्ष जींद, बंशीलाल जिलाध्यक्ष कैथल, राजेश कादियान जिलाध्यक्ष करनाल, देवी दयाल जिलाध्यक्ष कुरुक्षेत्र, राजेंद्र यादव जिलाध्यक्ष महेंद्रगढ़, मोहम्मद इरशाद जिलाध्यक्ष मेवात, जाकिर हुसैन जिलाध्यक्ष, यशु प्रधान जिलाध्यक्ष रेवाड़ी, चांद सिंह कूंडू जिलाध्यक्ष रोहतक, विरेंद्र साहू जिलाध्यक्ष सिरसा, राजवीर जिलाध्यक्ष सोनीपत, शशी दूरेजा जिलाध्यक्ष यमुनानगर, राजेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष दादरी, बिजेंद्र जिलाध्यक्ष पानीपत, प्रेमचंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष पलवल व कमलदीप जिलाध्यक्ष पंचकूला चुना गया।