आगजनी में जली फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर धरना आज से
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना।
आगजनी से जलकर राख हुई गेहूं की फसल, फानों के जलने से हुए नुकसान के मुआवजा की मांग को लेकर सोमवार से उपमंडल कार्यालय के बाहर मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता विरेंद्र घोघडिय़ां किसानों के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। घोघड़िया ने कहा कि आगजनी से कई किसानों के खेत में पूरी फसल जलकर राख हो गई है। सरकार से किसान को प्रति एकड़ पचास हजार, फाने जलने पर दस हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने के लिए अनिश्चितकालीन धरना उपमंडल कार्यालय के गेट के पास शुरू किया जाएगा।