26 को होगी जिला स्तरीय नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। लड़कों और लड़कियों की जूनियर जिला स्तरीय नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता 26 नवंबर से गांव खेड़ा खेमावती में आयोजित होगी। यह जानकारी देते हुए जिला जींद के कबड्डी संघ के प्रधान कोच प्रेम चंद शर्मा ने बताया कि गांव के राजकीय स्कूल मेें होने वाली प्रतियोगिता में 19 वर्षीय के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों का वजन लड़कों में करीब 70 किलोग्राम भार वर्ग और लड़कियों में 65 किलोग्राम भार वर्ग से अधिक नहीं होना चाहिए। और सभी प्रतिभागी अपना आधार कार्ड व जन्म प्रमाण-पत्र साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि इस कबड्डी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी का चयन किया जाऐगा। जोकि राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दो दिसंबर से तीन दिसंबर तक पानीपत के राजाखेड़ी मेें होगी।