अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना।
कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रांतीय अंडर-14 जुडो प्रतियोगिता में एसडी कन्या स्कूल की छात्रा ने गोल्ड मेडल जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया। सोमवार को खिलाड़ी को सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर हौसला बढ़ाया। कार्यवाहक प्रिंसिपल मंजू मित्तल और लेखाकार रामअवतार मित्तल ने बताया कि एसडी कन्या स्कूल की खिलाड़ी डिप्टी पुत्री धर्मवीर ने प्रांतीय स्कूली जूडो प्रतियोगिता में जींद जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीता। प्रबंधन समिति के संरक्षक लाला गौरी शंकर, प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राजकुमार गोयल, सचिव जियालाल गोयल ने टीम इंचार्ज सुनील, पीटीआई सुशीला, डीपी रामरति, लिपिक रामअवतार ने खिलाड़ी को बधाई दी।