डीवी स्कूल की छात्राओं ने मारी बाजी
जुलाना। जींद के बराह खुर्द में हाल ही में हुई खेल प्रतियोगिता में डीवी स्कूल की छात्राओं का दबदबा रहा। वहीं इस प्रतियोगिता में लड़के भी पोजीशन लेने में पीछे नहीं रहे। जींद के बराह खुर्द में आठ अक्तूबर को एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें जिले के काफी स्कूलों ने भाग लिया था। इसी कड़ी में गांव हथवाला के डीवी स्कूल के कबड्डी के महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। कबड्डी में महिला खिलाड़ियों की टीम का मुकाबला खटकड़ की टीम के साथ हुआ। हथवाला की लड़कियों की टीम ने खटकड़ की टीम को 40/20 से मात देकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं लड़कों की टीम का मुकाबला पौखरी खेड़ी की टीम के साथ हुआ। इसमें डीवी स्कूल के लड़कों की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल के निदेशक कृष्ण काजल ने बताया कि उनकी संस्था खेलों में ही नहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे है। यहां पर खिलाड़ियों को बेहतरीन कोच के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है इसके अलावा प्रदेश सरकार भी खेलों को बढ़ावा दे रही है। जिससे खिलाड़ी खेल के माध्यम से अपनी मंजिल प्राप्त कर सकते है। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्कूृल के निदेशक कृष्ण काजल व प्राचार्या संगीता वर्मा ने सम्मानित करने का काम किया गया। इस मौके पर उनके साथ कोच जितेंद्र कुमार व रणबीर सिंह भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन10जेएनडी 08 : उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए स्कूल स्टाफ।