फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नारनौल में बिजली गिरने से बड़ा हादसा, 30 बकरियों की मौत; लाखों का नुकसान

Wed, 18 Mar 2026 07:53 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

नारनौल के खेड़की गांव में बिजली गिरने से 30 बकरियों की मौत हो गई।  बुधवार शाम यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन
30 बकरियों की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल के तहत आने वाले खेड़की गांव में बुधवार शाम करीब 5 बजे मौसम अचानक खराब होने के दौरान आसमानी बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। खेतों में चर रही करीब 30 बकरियों की इस हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खेड़की निवासी दयाराम सुबह अपनी बकरियों को चराने के लिए खेतों में गया था। शाम के समय अचानक तेज हवा, बादल और गर्जना के साथ मौसम बिगड़ गया। इसी दौरान आसमानी बिजली गिरने से उसकी करीब 30 बकरियां बिजली की चपेट में आ गईं और सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने बताया कि दयाराम ने हाल ही में करीब 60 हजार रुपये में दो बकरे खरीदे थे, जो इस हादसे में मारे गए। कुल मिलाकर उसे  तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, बदलते मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें