अलेवा। अलेवा में मकान का ताला तोड़कर चोर 2.90 लाख रुपये, छह तोले सोने व 1.5 किलोग्राम चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। अलेवा निवासी नीलम ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 21 जनवरी को थी। शादी के बाद वह अपने मायके गई हुई थी। जब वह 27 जनवरी को आई तो मकान का ताला टूटा था। घर से 2.90 लाख रुपये, छह तोले सोने व 1.5 किलोग्राम चांदी के जेवर चोरी मिले। अलेवा थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद