फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोजगार मेले में 28 छात्राओं का हुआ चयन

Wed, 09 Apr 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी05-राजकीय आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में भाग लेती छात्राएं। स्रोत स्वयं - फोटो : बेटी व खुद को तीखी धूप से बचाव कर स्कूटी से निकलती महिला। संवाद
विज्ञापन
जींद। राजकीय आईटीआई में प्राचार्य अनिल कुमार गोयल की अध्यक्षता में शिक्षुता और प्लेसमेंट कैंपस का आयोजन किया गया। इस कैंपस में देश की एक बड़ी दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ने भाग लिया और छात्राओं के चयन के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया की गई। इसमें विभिन्न ट्रेडों के 37 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। कंपनी ने अपनी प्रक्रिया के आधार पर 28 छात्राओं का चयन किया। प्राचार्य अनिल कुमार गोयल ने कहा कि यह कंपनी मोटरसाइकिल बनाती है। जिन उम्मीदवारों का चयन कंपनी ने इंटरव्यू के दौरान किया है, उनकी परफॉर्मेंस के बेस पर वेतन वृद्धि भी दी जाएगी। इस मौके पर अशोक, नरेंद्र ढुल, सोनू, राजेश कुंडू और ललित खटकड़ भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें