फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 25 लाख की लॉटरी लगने का का झांसा देकर 2.73 लाख ठगे

Mon, 28 Oct 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। 25 लाख की लॉटरी निकलने के नाम पर एक व्यक्ति से 2.73 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव ईक्कस निवासी जगमाल सिंह ने बताया कि 20 नवंबर 2023 को उसके पास एक अनजान मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। इसमें बताया गया था कि आपकी 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। लॉटरी की राशि के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए आठ हजार रुपये फीस मांगी गई। उसने रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फाइल फीस के नाम पर उससे 18500, प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 36800 रुपये मांगे गए। इसके बाद मैनेजर को रिश्वत के तौर पर 53 हजार रुपये देने का झांसा दिया गया। फिर उसे लॉटरी पर टैक्स का एक लाख रुपये भरवाया गया। इस तरह से ठगों ने 25 लाख रुपये की लॉटरी लगने का झांसा देकर उससे 2.73 लाख रुपये ठग लिए। एसआई हरजिंद्र सिंह ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें