फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 27 कर्मचारियों को सुपरिंटेंडेंट के पद पर मिली पदोन्नति

Sat, 03 Jun 2023 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी04: संदीप सांगवान।  विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। प्रमोशन व अन्य मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से आंदोलनरत कर्मियों के संघर्ष के चलते 27 डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को सुपरिंटेंडेंट के पद पर पदोन्नत किया है। हालांकि कर्मचारियों ने इसे विभाग का देरी भरा कदम बताते हुए कहा कि कर्मचारियों के संघर्ष के चलते विभाग द्वारा सिर्फ 27 कर्मचारियों को पदोन्नति नाकाफी है। क्योंकि अब भी बहुत से कर्मचारी पदोन्नति के लाभ से वंचित हैं और ऑनलाइन ट्रांसफर में 300-350 किलोमीटर दूरदराज स्थानांतरित हैं। इनका अभी तक समायोजन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय प्रधान संदीप सांगवान, महासचिव हितेंद्र सिहाग ने बताया कि निदेशक सेकेंडरी शिक्षा ने प्रदेशभर के डीईओ दफ्तरों में कार्यरत 27 डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को सुपरिंटेंडेंट के पद पर प्रमोट करने के आदेश जारी किए हैं। विभाग अब डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को तुरंत स्टेशन अलॉट करे तथा उसके बाद असिसटेट, आंकड़ा असिसटेट तथा विकलांग कर्मियों के पदों पर प्रमोशन की लिस्ट को भी जारी किया जाए। संदीप सांगवान ने कहा कि हेमसा के मांगपत्र में जिन मुद्दों विशेषकर दूरदराज स्थानांतरित लिपिकों के समायोजन, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की समीक्षा, पोस्ट कैप्ट न करने, लिपिक का ड्यूटी चार्ट, एसईटीसी में छूट व असिसटेंट और सुपरिंटेंडेंट के नए पद स्वीकृत करने पर जो सहमति बनी थी, उन्हें भी वादे अनुसार लागू किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हेमसा फिर से आंदोलन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें