फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 2683 स्ट्रीट वेंडरों ने किए थे आवेदन किए, 1633 लोगों को ऋण मिला

Mon, 15 May 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पीएम स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत जिले के 2683 लोगों ने आवेदन किए थे। इनमें से 1633 स्ट्रीट वेंडरों को ऋण मिला, जबकि 1050 को कागजातों की कमी के कारण ऋण नहीं मिला। इन सभी के आवेदन बैंकों की तरफ से लौटा दिए गए। अब इनको दोबारा ऋण दिलाने के लिए जिला परियोजना अधिकारी प्रवीण कुमार ने जागरूक किया है। रविवार सुबह सब्जी मंडी में बैठक करके उन्होंने इस योजना के लाभ के बारे में स्ट्रीट वेंडर को जानकारी दी। यदि कोई स्ट्रीट वेंडर डिजिटल पेमेंट से लेन-देन करता है तो उसे हर वर्ष 1200 रुपये भी मिलेंगे।
विज्ञापन

जिले में नगर परिषद के पास 2683 स्ट्रीट वेंडर पंजीकृत हैं। सरकार की पीएम स्वनिधि योजना के तहत इन स्ट्रीट वेंडर को बिना सिक्योरिटी के 10 हजार, 20 हजार तथा 50 हजार रुपये का ऋण दिया जाता है। इस ऋण पर सात प्रतिशत ब्याज का भुगतान केंद्र सरकार करती है। कोई स्ट्रीट वेंडर यदि दस हजार रुपये का ऋण लेता है। समय पर उसका भुगतान करता है तो उसके बाद वह 20 हजार रुपये का ऋण ले सकता है। ऋण का समय पर भुगतान करने वाला स्ट्रीट वेंडर 50 हजार रुपये तक का ऋण बिना किसी सिक्योरिटी के ले सकता है। जिला परियोजना अधिकारी प्रवीण कुमार ने पीएम स्वनिधि योजना को लेकर स्ट्रीट वेंडर के साथ बैठक की तथा पंजीकरण करवाने तथा ऋण के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। प्रवीण कुमार ने कहा कि जो स्ट्रीट वेंडर डिजिटल माध्यम से लेनदेन करेगा, उसे साल में 1200 रुपये केंद्र की तरफ से दिए जाएंगे। साथ में फोन पे व पेटीएम के बार कोड भी बनवाए जाएंगे। जिला स्तर पर नगर परिषद जींद, नरवाना, सफीदों उचाना व जुलाना में आवेदन लिए जाते हैं तथा यहां पर स्ट्रीट वेंडर का पंजीकरण भी किया जाता है। इस मौके पर सब्जी मंडी के प्रधान मोहित गुंबर, नगर पार्षद हरीश अरोड़ा, अशोक कत्याल, राजेश कुमार, सब्जी मंडी स्ट्रीट वेंडर प्रधान राजपाल भी मौजूद रहे।

स्ट्रीट वेंडर के आवेदन रद
प्रवीण कुमार ने बताया कि 1050 पंजीकृत स्ट्रीट वेंडरों ने ऋण आवेदन बेंकों ने खामियां निकाल कर रद्द कर दिए। नगर आयुक्त ने बैंक अधिकारियों की बैठक लेकर ऋण देने के निर्देश दिए थे तथा इन आवेदनों पर दोबारा समीक्षा कर उनकी खामियां दूर करने को कहा था। प्रवीण कुमार ने कहा कि जिन स्ट्रीट वेंडरों के आवेदन रद्द किए गए हैं, वह दोबारा खामियों को दूर करते हुए आवेदन कर सकते हैं, उनके आवेदनों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में अब तक 1633 स्ट्रीट वेंडरों को एक करोड़ 98 लाख 80 हजार रुपये का ऋण दिया गया है। इनमें 1335 स्ट्रीट वेंडरों को दस-दस हजार रुपये, 279 को 20-20 हजार रुपये तथा 19 स्ट्रीट वेंडरों को 50-50 हजार रुपये का ऋण दिया गया है। जल्द ही अन्य स्ट्रीट वेंडरों को भी ऋण दिया जाएगा।

यह लगाएं ऋण आवेदन के साथ कागजात
प्रवीण कुमार ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर अपने ऋण के लिए आवेदन के साथ अपने आधार कार्ड की कॉपी, बैंक पासबुक की कॉपी लगाए। इसके अलावा आधार कार्ड का मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है। इसके लिए नगर परिषद कार्यालय जींद, नरवाना, जुलाना, सफीदों में आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें