फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अमेरिका भेजने का झांसा देकर 26.30 लाख हड़पे , चार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Thu, 09 May 2024 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अमेरिका भेजने का झांसा देकर दो युवकों से 26.30 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। दोनों युवकों को दुबई में ही रखा गया और जब रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। अलेवा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजेश अहलावत, राकेश अहलावत, कविता अहलावत, सुमित अहलावत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव अलेवा निवासी सदानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नवंबर 2022 में उसके ताऊ के माध्यम से उसकी मुलाकात गांव छैने निवासी राजेश अहलावत से हुई थी। इसके बाद मिलना-जुलना शुरू हो गया। राजेश ने बताया कि वह युवकों को विदेश में भेजता है। राजेश की बातों में आकर उसने अपने भांजे रोहित तथा ताऊ के बेटे सतीश को अमेरिका भेजने के लिए कहा। जिसकी एवज में राजेश ने 60 लाख रुपये की मांग की गई। अगस्त 2023 में राजेश को 23 लाख रुपये दे दिए गए। दो लाख 30 हजार रुपये राजेश की पत्नी कविता तथा एक लाख रुपये टिकट बनवाने के लिए डलवाए गए। दोनों बच्चों को अमेरिका भेजने के नाम पर राजेश तथा उसके परिजनों ने कुल 26 लाख 30 हजार रुपये ले लिए। जिसके बाद दोनों युवकों को दुबई ले जाया गया। इसके बाद आगे अमेरिका नहीं भेजा गया और उनको लंबे इंतजार के बाद वापस आना पड़ा। जब वापस आकर राजेश से रुपये वापस मांगे, उसने रुपये देने के बजाया उसे धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें