जुलाना में ओवरफ्लो नजर आ रहा ड्रेन।
- फोटो : AMAR UJALA
गांव पौली में ड्रेन ओवरफ्लो होने से ढाई सौ एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। किसानों की समस्या की ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। पौली गांव के किसान जगबीर, कुलबीर, सुखबीर और रामफल ने जहाँ की प्रशासन ने ड्रेन की सफाई आधी अधूरी करवाई है, जिसकी वजह से ड्रेन ओवरफ्लो हो रही है। ड्रेन का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में भर गया है। इसके अलावा बिजली भी कम समय तक रहती है, जिससे पंप हाउस की मोटर भी नहीं चल पाती है। किसानों की मांग है कि पानी निकासी को लेकर मोटर चलाने के लिए के लिए बिजली की सप्लाई 24 घंटे की जाय।