फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रहित

विज्ञापन
05जेएनडी09: रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए मनीषा बरसाना व अन्य। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
जींद। श्री रामचंद्र बिमला देवी मेमोरियल ट्रस्ट ने गांव बरसाना में पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह आयोजन युवा विकास समिति के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष मनीषा बरसाना ने की। मुख्य अतिथि दशरथ गर्ग उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में ओम प्रकाश सोहन और राजेंद्र सोनी शामिल थे। प्रदीप रेढू ने कहा कि रक्तदान एक महादान है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। ट्रस्ट की अध्यक्ष मनीषा बरसाना ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम जारी रखने का विश्वास जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें