फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रिवाॅर्ड और कैशबैक का लालच देकर 2.38 लाख रुपये ठगे

Thu, 29 Aug 2024 04:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। बुढ़ाखेड़ा गांव के युवक से रिवाॅर्ड और कैशबैक का लालच देकर उसके क्रेडिट कार्ड तथा गूगल पे के माध्यम से दो लाख 38 हजार 482 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इसके अलावा वह 105194 रुपये के दो मोबाइल भी लेकर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने पानीपत जिला के समालखा निवासी कुशल गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बुढ़ाखेड़ा निवासी संदीप कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक मोबाइल शोरूम में काम करता है और उसके साथ पानीपत जिला के समालखा निवासी कुशल गर्ग भी कार्य करता था। आरोपी ने कई बार सामान आदि खरीदने के लिए उसका क्रेडिट कार्ड व गूगल पे का उपयोग किया था। उसने यह झांसा दिया था था कि खरीददारी के बाद जो रिवाॅर्ड औ कैशबैक मिलेगा, उसका दोनों आधा-आधा कर लेंगे। फिर उसने उसके आईसीआईसीआई के क्रेडिट कार्ड से 94781 रुपये, एक्सीज बैंक क्रेडिट कार्ड से 38581 रुपये, एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 57120 रुपये तथा गूगल-पे से 48 हजार रुपये निकाल लिए। इसके अलावा आरोपी 105194 रुपये के दो मोबाइल भी लेकर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी कुशल गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें