फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भैंस खरीदकर नहीं लौटाए 22 लाख, 4 लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। सदर थाना पुलिस ने भैंसों के कारोबार की आड़ में 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। ईस्माइलपुर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि पिछले साल उसने अपने साथी गुरनाम के साथ मिलकर बरवाला के गांव सरहेड़ा निवासी दीपक, राममेहर उर्फ वकीला, मतलोडा निवासी घासी और हरदीप को 30 भैंसें बेची थी। इन भैंसों की कुल कीमत लगभग 33 लाख रुपये तय हुई थी, लेकिन आरोपियों ने सिर्फ 11 लाख रुपये ही चुकाये। बाकी 22 लाख रुपये नहीं दिए। उसने आरोप लगाया कि जब उन्होंने बकाया राशि की मांग की तो आरोपियों ने न सिर्फ झगड़ा किया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने यह भी बताया कि पिछले साल सितंबर-अक्तूबर में आरोपियों ने भैंसें खरीदी थीं। पैसे मांगने पर आरोपियों ने कहा कि जो धोखाधड़ी करनी थी, वह कर ली, अब दोबारा पैसे मांगने आए तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना। पुलिस ने दीपक, राममेहर उर्फ वकीला, घासी और हरदीप के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें