एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर एसो. का मांगों को लेकर धरना जारी
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर की तीसरे दिन भी मांगों को लेकर हड़ताल निगम प्रांगण में जेई विपिन की अध्यक्षता में जारी रही। इस दौरान धरने का संचालन कर रहे कृष्ण जेई ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों और निगम की बेरुखी के कारण सरकार के खिलाफ हड़ताल करने को जेई एसोसिएशन मजबूर है। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक मांगे नहीं मानती जेई स्टोर से किसी प्रकार का सामान नहीं निकालेंगे। इसके बदले जनता को होने वाली परेशानी के लिए सरकार और निगम जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि अगर 23 सितंबर तक एसोसिएशन की मांगे नहीं मानी तो 24 सितंबर को जिले के सभी जेई पूर्ण रूप से हड़ताल पर बैठकर सरकार के खिलाफ कड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।