फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर के नीचे आने से कंपनी के गार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के मामले में एक पर केस
विज्ञापन

जींद। नए बनाए जा रहे बाईपास पर डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक बाईपास पर लगी कंपनी में गार्ड लगा हुआ था और रात को भी ड्यूटी पर था। जहां पर निर्माण कार्य में लगे डंपर ने पीछे लेते हुए उसको कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव अहिरका निवासी विकास नई बाईपास के निर्माण में लगी कंपनी में गार्ड लगा हुआ था। रात को वह मार्ग का निर्माण करने वाली मशीन की रखवाली में बैठा हुआ था। इसी दौरान बाईपास के निर्माण में लगा डंपर चालक ने लापरवाही से पीछे ले लिया। इसी दौरान मशीन के पास बैठा विकास के ऊपर से डंपर निकल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक हादसे को अंजाम देते ही मौके से फरार हो गया। बाद में घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई प्रदीप की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें