फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बजे तक लगेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी को देखते स्कूलों के टाइम में बदलाव
विज्ञापन

जींद। सर्दी के मौसम को देखते हुए जिला के स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। अब आठ नवंबर से सभी स्कूल सुबह नौ बजे से लेकर शाम साढ़े तीन बजे तक लगेंगे। डीसी अमित खत्री ने कहा कि सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं संचालकों को निर्देश दिए है कि वे इन आदेशों की हर हाल में अनुपालना करनी होगी। मौसम में बढ़ती ठंड एवं धुंध को देखते हुए हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जींद ने स्कूलों के समय में डीसी अमित खत्री से बदलाव की मांग की थी, इस मांग पर गौर करते हुए डीसी ने स्कूलों के समय में बदलाव करने के निर्देश जारी कर दिए गए है। निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि स्कूलों के समय में जो बदलाव किया गया है, वह बच्चों एवं अध्यापकों की सुविधा अनुरूप किया गया है ताकि वे स्कूल में सही समय पर पहुंच सके। डीसी ने निर्देशों में यह भी कहा है कि अब जिला के सभी स्कूल सुबह नौ बजे से सायं साढ़े तीन बजे तक लगेंगे। अगर कोई स्कूल संचालक इन आदेशों की उल्लघंना करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें