फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिटी धुंध जग चानन होया

विज्ञापन
विज्ञापन
सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानन होया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। प्रथम पातशाही गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में रखे गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठों का भोग डाला गया तथा धार्मिक दीवान सजाए गये। ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सजाए गए धार्मिक दीवान में भाई जसबीर सिंह के रागी जत्थे ने सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानन होया आदि गुरबाणी शब्दों से निहाल किया। दरबार साहिब अमृतसर से आए हुए जत्थेदार बलवंत सिंह के रागी जत्थे ने गुरु नानक देव जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी गुरविंद्र सिंह ने गुरु नानक देव की शिक्षाओं से संगतों को अवगत करवाया। गुरुघर के प्रवक्ता बलविंद्र सिंह ने बताया कि अल सुबह ही शहर के सभी गुरुद्वारों में संगतों ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेक कर अपने गुरु के जन्मदिन के प्रति अपनी खुशी का इजहार किया तथा गुरु का अटूट लंबर बनाने की सेवा भी की। उधर, शहर के अन्य गुरुद्वारों में भी धार्मिक दीवानों में सिंह सभा गुरुद्वारा जींद जंक्शन में ज्ञानी हरप्रीत सिंह, संतोख सिंह, गुरुद्वारा सिंह सभा भारत सिनेमा रोड में ज्ञानी बलबीर सिंह, पंजाबी बाजार स्थित गुरुद्वारा में ज्ञानी संतोख सिंह तथा पटियाला चौंक स्थित गुरुद्वारा में भाई कश्मीर सिंह द्वारा कीर्तन किया गया। दोपहर बाद सभी गुरुद्वारा में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस मौके पर अशोक छिब्बर, कमलजीत ग्रेवाल, जसबीर सिंह, आज्ञापाल सिंह, भगवंत सिंह, इशु ग्रेवाल, तलविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, अशोक, गुरदीप मक्कड़, चरणजीत चन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें