नवदीप स्टेडियम में राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। नवदीप स्टेडियम में शुक्रवार को राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक प्रेमलता ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों की प्रतिभा निखार का मंच ही नहीं बल्कि उनमें पारस्परिक तालमेल एवं अनुशासन के साथ जीवन जीने का जुनून भी पैदा करती हैं। खेल के मैदान में खिलाड़ी अपने हुनर एवं जौहर को निखारने एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा लेता है। इससे खिलाड़ियों में टीम भावना, सौहार्द, आपसी प्रेम की अनुभूति का जीवन में प्रवाह होता है, जो युवा को आपसी सहयोग से देश व समाज का नाम रोशन करने के प्रति प्रोत्साहित करता है। नई खेल के नीति के तहत प्रदेश में अब तक 440 खेल नर्सरियां स्थापित की गई है। जबकि करीब 650 बनना प्रस्तावित हैं। इस प्रकार से पूरे प्रदेश में 1100 खेल नर्सरियों के निर्माण के बाद प्रत्येक जिला व ब्लाक के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभाएं निखारने के लिए उनके नजदीकी स्थान पर ही मौका मिलेगा। इससे जिला जींद भी अछूता नहीं है। जिला में महिला हैंडबॉल को बढ़ावा देने के लिए पचास लाख रुपये विभिन्न खेले परियोजनाओं पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा नरवाना के नवदीप स्टेडियम में दस करोड़ रुपये की लागत से हैंडबॉल एकडेमी हॉस्टल बनाया जा रहा है। प्रेमलता ने स्टेडियम के रख रखाव के लिए अपने निजी कोष से दस लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गत 27 सितंबर से करनाल में हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस के तहत प्रत्येक जिला में खेल सुविधा अनुसार विभिन्न खेल स्पर्धाएं करवाई जा रही है, लेकिन उपमंडल होते हुए इस राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन नरवाना में होना इलाका वासियों विशेषकर स्थानीय खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए उन्नत शिक्षा जरुरी माना जाता है मगर हरियाणा सरकार की नई खेल निति से विकसित युवाओं का खेलों के प्रति रूझान व उनके राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कृतिमान स्थापित करने से साबित हो गया है कि आज सफल युवा के लिए खेल भी कम महत्वपूर्ण नहीं है। डीसी अमित खत्री ने कहा कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जिला जींद के लिए गौरव का विषय है और इसके सुचारू एवं सफल आयोजन के लिए जिला एवं उपमंडल प्रशासन व खेल विभाग के अधिकारियों ने भरपूर प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों में खेलों में हिस्सा लेने के प्रति युवाओं में नए जोश के संचार करती हैं और वहीं जोश भविष्य में उनकी कामयाबी का आधार बनता है। डीसी ने कहा कि खेल वर्तमान में शिक्षा का सामांतर मंच बन चुका है। जिससे युवा अपने रोजगार के साथ साथ समाज, प्रदेश व देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ियों को विशेष दबदबा रहा है। इसमें जिला जींद विशेषकर नरवाना क्षेत्र के खिलाड़ियों का बोलबाला रहा है। इस क्षेत्र के खिलाड़ियों ने हैंडबाल, हॉकी, कुश्ती, बॉक्सिंग, कबड्डी सहित एथलेटिक जैसी विशेष खेल प्रतियोगिताओं में अपने दम खम के बल पर क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने वर्तमान प्रतियोगिता को इलाका के खिलाड़ियों के लिए लाभकारी मौका बताया और इस मौके का फायदा उठाने के लिए उन्होंने खिलाड़ियों से अनुरोध किया। खत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 22 जिलों से आए हुए करीब 2200 खिलाड़ियों की सभी सुविधाओं को प्रशासन द्वारा ध्यान में रखा गया है और इसके मध्यांतर उनके ठहराव, खाना इत्यादि की समुचित व्यवस्था की गई है। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक जगदीप सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता करनाल से शुरू की गई। जिसमें पांच हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो खेलों के प्रति युवा पीढ़ी का रूझान का उदाहरण है। इसी श्रृंखला में आवश्यक खेल सुविधाओं को देखते हुए प्रत्येक जिला में यह राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इससे पहले पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। जिसमें जींद जिला क े खिलाड़ियों का प्रभाव व प्रदर्शन अत्यंत सरहानीय रहा, जो वर्ततान जिला प्रशासन एवं यहां के खेल विभाग के अधिकारियों के लिए विशेष उपलब्धि माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि विभाग इन प्रतियोगिताओं को आने वाले वर्ष में ब्लाक स्तर पर आयोजित करवाएगा। जिसमें प्रदेशभर में 10 से 15 लाख खिलाड़ियों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. किरण ङ्क्षसह महेश जोशी, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी विनोद बाला, पूर्व खेल उप निदेशक डॉ. जुगमिन्द्र सिंह श्योकंद, तहसीलदार बाल किशन द्विवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश चंद्र, स्टेडियम इंजार्च जोगिंद्र सिंह लोहान, पीटीआई बलजीत सिंह मौजूद थे।