जींद। शहर की बुढ़ाबाबा बस्ती में एक युवक का अपहरण करके उस पर हमला करके घायल करने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बुढ़ाबाबा बस्ती निवासी मनोज ने शहर थाना पुलिस को बताया कि उसका बेटा अजय गली से निकल रहा था। इसी दौरान भिवानी रोड निवासी काला, रवि आया और उसके बेटे का अपहरण करके अपने साथ ले गए। जहां पर आरोपियों ने उसकी बंधक बनाकर पिटाई की। इस दौरान आरोपियों ने उसके बेटे को जाति सूचक गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर काला व रवि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।