02जेएनडी26: पीएम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद आयोजक।
- फोटो : स्रोत विज्ञप्ति
जुलाना। नई अनाजमंडी में पीएम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में मौजूद किसानों को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम का लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार किसान हितैषी योजनाएं ला रही हैं। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव कोमिला, अंतिमा शर्मा, सुरेंद्र मौजूद रहे। संवाद