फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 लाख रुपये से हो रहा मांडी खुर्द गांव का विकास : जसबीर देशवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
75.73 लाख रुपये से होगा मांडी खुर्द गांव का विकास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा। पिल्लूखेड़ा ब्लॉक का पिछड़ापन दूर करने के लिए हर गांव में सड़क, बिजली, पीने के पानी और ग्रामीण विकास जैसी बुनियादी सुविधाओं पर तेजी से काम हो रहा है। यह बात विधायक जसबीर देशवाल ने गांव मांडी खुर्द में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान कही। सरपंच सुमन देवी व अन्य मौजिज लोगों ने विधायक जसबीर देशवाल का स्वागत किया। देशवाल ने चौपाल के नव निर्माण, जनरल चौपाल के हाल और नवनिर्मित पक्की गलियों जैसे कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि मांडी खुर्द गांव में करीब 75.73 लाख रुपये के राशि आ चुकी है। मांडीखुर्द गांव में 23 लाख रुपये से लगे ट्यूबवेल से गांव को पानी मिलेगा। पिल्लूखेड़ा व सफीदों ब्लॉक के गांव में पानी की समस्या को दूर करने के लिए 42 ट्यूबवेल लगवाए जा रहे हैं। चार साल पहले सफीदों हलके का पिछड़ापन उन्हें विरासत में मिला था। सीएम के मार्गदर्शन से आज सफीदों हलका विकास की दौड़ में सबसे आगे चल रहा है। उन्होंने कहा कि सफीदों के विकास पर अब तक पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं। मांडी खुर्द की पंचायत द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर भी विधायक ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर कर्ण सिंह सरपंच, बलवान सिंह, बीरू सिंह, खुजान सिंह, सतपाल, महाबीर, हरिचंद, गुलजारी, सुरेश, सशपाल, लाल सिंह, तारा सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें