फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेजेपी की सरकार बनने पर खेलों के क्षेत्र में हरियाणा होगा नंबर वन : गीता फौगाट

विज्ञापन
विज्ञापन
जेजेपी की सरकार बनने पर खेलों के क्षेत्र में हरियाणा होगा नंबर वन : गीता फौगाट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। दंगल फेम अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी बबीता फौगाट के बाद शुक्रवार को उनकी बड़ी बहन गीता फौगाट भी चुनाव प्रचार में उतरीं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश विकास के मामले में नहीं अपराध के मामले में नंबर वन है। युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार के पास कोई पॉलिसी नहीं है। खिलाड़ियों को मान-सम्मान नहीं मिल रहा है। सरकार खिलाड़ियों के नाम पर राजनीति कर रही है। जिस दिन प्रदेश में जेजेपी की सरकार बनेगी खिलाड़ियों के लिए विशेष नीति बनाई जाएगी। युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए खेल नीति बनगी जिससे प्रदेश अपराध नहीं खेल के मामले में नंबर वन होगा। इसकी शुरूआत इस उपचुनाव से होगी। गीता फौगाट शुक्रवार को डिफेंस कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी, शिव कॉलोनी, अर्जुन स्टेडियम, एकलव्य स्टेडियम में लोगों और खिलाड़ियों से रूबरू हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें