आज जींद में रणनीति बनाएंगी रोडवेज यूनियन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बुधवार को हड़ताल के दौरान पुलिस द्वारा बल प्रयोग करने व केस दर्ज होने के विरोध में रोडवेज की पांच यूनियन वीरवार को जींद में मीटिंग कर आंदोलन की रणनीति बनाएंगी। रोडवेज यूनियन के प्रधान आजाद सिंह गिल के अनुसार वीरवार को हड़ताल करने वाली यूनियन के राज्य प्रधान दलबीर किरमारा, हरिनारायण शर्मा, बाबूलाल यादव, अनूप सहरावत व जयभगवान जींद में कर्मचारियों के साथ मीटिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की दमनकारी नीति के विरोध में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।