फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक व्यापारी की तरह कार्य कर रही सरकार : यशपाल मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यापारी की तरह कार्य कर रही सरकार : यशपाल मलिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना।
जींद-रोहतक मार्ग पर मुआवजे की मांग को लेकर 11 गांवों के किसानों का धरना 105वें दिन भी जारी रहा। रविवार को धरने की अध्यक्षता कृष्ण ढांडा ने की। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक व महासचिव अशोक बल्हारा रविवार को धरने का समर्थन करने पहुंचे। यशपाल मलिक ने कहा कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। यह सरकार कोई सरकार नहीं बल्कि व्यापारी की तरह काम कर रही है। अकेले जींद जिले में तीन स्थानों पर किसान धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार का किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं है। जब एक सड़क को बनाने में किसी तरह के मटीरियल में कोई भेदभाव नहीं कर रही है तो किसानों की अधिकृत की गई जमीन को क्यों दोगले रेट देकर किसानों के पेट पर लात मार रही है। इस साल किसानों की हजारों हेक्टेयर फसल आग लगने से राख हो गई और किसानों को सरकार वादा कर रही है कि जली फसल का मुआवजा दिया जाएगा। सरकार ने अभी तक पिछले साल का भी मुआवजा नहीं दिया है। भाजपा सरकार ने हरियाणा को बीमा कंपनियों की लूट का अड्डा बना दिया है। जब किसानों के खाते से बीमा शुल्क राशि काटी जा रही है तो उन्हें बीमा कवर भी मिलना चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ महासचिव अशोक बल्हारा, भूपेंद्र जागलान, रामकरण दलाल, विजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें