सफीदों:
गांव खेड़ा खेमावती में वीरवार रात को चोरों ने चार दुकानों में सेंध लगाकर हाथ साफ कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खेड़ा खेमावती में किरयाणा की दुकान चलाने वाले विक्की ने बताया कि वह रात को अपनी दुकान ठीक-ठाक बंद करके गया था। रात को पड़ोस में से किसी ने सूचना दी कि उसकी दुकान के शटर के ताले टूटे हुए हैं। उन्होंने दुकान पर जाकर देखा तो पाया कि दुकान के ताले टूटे हुए है। जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो वहां का नजार ही बदला हुआ था और सामान बुरी तरह से बिखरा हुआ था। उसने बताया कि चोर दुकान के गल्ले में रखे करीब आठ हजार रुपये, किरयाणा के सामान के साथ कुछ अन्य सामान चुराकर ले गए। इस घटना में उसे काफी नुकसान पहुंचा है। विक्की ने बताया कि उसके दुकान के साथ लगती तीन दुकानों में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं इस प्रकार खेड़ा खेमावती के साथ लगते गांव पाजू में भी एक दुकान में भी चोरों ने हाथ साफ किया। पाजू में दुकानदार ने अपनी दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। चोरों की द्वारा अंजाम दी गई सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में गल्ले से पैसे निकालते हुए चोर साफ दिखाई दे रहा है। खेड़ा खेमावती के दुकानदार ने शक जाहिर किया है कि हो सकता है कि इन लोगों ने उनकी दुकान में नुकसान पहुंचाया है। घटना की जानकारी सफीदों पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।