जींद। अमरहेड़ी गांव में किसी ने एक घर में आग लगा दी। इससे घर का कीमती सामान जल गया। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव अमरेहड़ी निवासी विरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की गत दिवस वह परिवार सहित घर से बाहर गया हुआ था। रात को उसके भाई कृष्ण का फोन आया कि उसके मकान में किसी व्यक्ति ने आग लगा दी। जब वह घर लौटा तो उसके मकान में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।