फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किसान की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। रामकली व करसोला गांव के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने जींद के सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रामकली गांव का 55 वर्षीय सुभाष सोमवार देर सायं अपने खेतों में जा रहा था। रामकली व करसोला गांव के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें