फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगाया 21 लाख 30 हजार का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गांव कौल के एक पशुपालक से 23 भैंस खरीदकर तीन पशु व्यापारियों द्वारा 21 लाख 30 हजार रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पशु पालक की शिकायत पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। गांव कौल निवासी रघबीर ने गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पशु पालका का काम करता है। पिछले दिनों उसके संपर्क में पशु व्यापारी फरीदाबाद निवासी सतबीर, धोलू, नरेश आए। उन्होंने उसकी गारंटी पर अलग-अलग जगह से 23 भैंस खरीद ली और पेमेंट जल्द ही करने का आश्वासन दिया। इस दौरान इन भैंसों की कीमत 21 लाख 30 हजार रुपये बनती है। भैंस ले जाने के बाद आरोपियों से संपर्क किया तो गुमराह करते रहे और जल्द ही भुगतान करने का आश्वासन दिया। जब काफी टाइम होने के बाद उनसे संपर्क रखा तो आरोपियों ने धमकी देना शुरू कर दिया और पेमेंट देने से मना कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें