फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाले 15 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के बुढ़ाबाबा बस्ती के एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर उसके खाते से 15 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। बुढ़ाबाबा बस्ती निवासी सतीश ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका खाता ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स में है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम बदलकर अलग-अलग जगह से एटीएम के माध्यम से 15 हजार रुपये निकाल लिए। पैसे निकलने का पता उस समय लगा जब खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया। जब इसके बारे में बैंक से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि एटीएम के माध्यम से पैसे निकाले गए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें