26जेएनडी30-कैंप में अवपने स्वास्थ्य की जांच करवाते हुए ग्रामीण। संवाद
पिल्लूखेड़ा। गांव मोरखी में कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय निशुल्क उपचार शिविर और पौधरोपण का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सरपंच संदीप कुमार ने रिबन काटकर किया। डॉ. यशपाल सिंह व कैप्टन संजय कुमार ने बताया कि शिविर में गांव मोरखी के साथ-साथ अन्य गांवों के करीब 200 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। डॉ. यशपाल ने ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड के तहत मुफ्त कि जाने वाली सर्जरी व विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन व पूर्व सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. संदीप, पिरथी सिंह, उमेद सिंह, सेवाराम, ताशाराम, सुलोचना, भीष्म ठेकेदार, सुशील भी मौजूद रहे। संवाद