फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा-कर्कट में आग लगाने पर 20 लोगों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा-कर्कट में लाग लगाने वाले 20 लोगों पर नपा द्वारा शहर का औचक निरीक्षण करके 20 लोगों के चालान काटे। नगर पालिका सचिव महावीर धानियां ने कहा कि कूड़ा एकत्रित करके जलाने के साथ-साथ खुले में कूड़ा डालना, रोड पर धूल फैलाना, खुले में निर्माण सामग्री डालने वाले पर भी जुर्माना किया जाएगा। नपा कर्मचारी निरंतर शहर का निरीक्षण करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत नपा द्वारा कार्रवाई की जा रही है। लोगों को चाहिए कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को मानते हुए नपा का सहयोग करें। कूड़ा-कर्कट को एकत्रित करके आग न लगाएं, क्योंकि इससे धुआं होता है, जिससे वातावरण प्रदूषित होता है। अगर कोई भी नियमों की पालना नहीं करता है तो 500 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक जुर्माना हो सकता है, इसलिए लोग नियमों का उल्लंघन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें