फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 20 मिनट हुई बारिश से खुल गई पानी निकासी की पोल

Sun, 30 Jun 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी27: बारिश में नहाते हुए बच्चे। संवाद
विज्ञापन
जींद/नरवाना। शनिवार शाम को नरवाना तथा जुलाना में बारिश हुई जबकि जिले के अन्य क्षेत्रों मं सूखा रहा। जींद ब्लॉक में पूरा दिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दिन में 12 बजे तक तेज धूप निकली रही, उसके बाद आसमान में बादल छा गए। नरवाना में दोपहर बाद चार बजे के आसपास 20 एमएम बारिश हुई और जुलाना में भी सात एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नरवाना शहर में शनिवार दोपहर को हुई बारिश ने शहर के विकास की पोल एक बार फिर खोल कर रख दी। शहर की तमाम सडक़ें और गली मोहल्लों में पानी-पानी हो गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहर करीब दो बजे आसमान में बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक लगातार बारिश हुई जिसने शहर को पानी-पानी कर दिया। नेहरू पार्क से मॉडल टाउन तक भगत सिंह चौक से एसडी कन्या महाविद्यालय तक, रेलवे रोड़, बाबू राम गली, मॉडल टाऊन, बीरबल नगर, आदर्श नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में पानी भर गया। सड़कों पर जलभराव होने से आवाजाही प्रभावित हो गई। वाहनों तक का निकलना मुश्किल हो गया। 20 मिनट की बारिश से शहर में हुए जलभराव ने एक बार फिर विकास की पोल खोलकर रख दी। लोगों का कहना है कि मामूली सी बारिश में शहर का यह हाल है यदि ज्यादा बारिश होती है तो स्थिति और ज्यादा भयावह होती।
विज्ञापन

वहीं इतनी तेज बारिश के बाद भी उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। लोगों ने बारिश आते ही सोचा आज तो मौसम है वह ठंडा और सुहावना हो जाएगा लेकिन इसका उलट ही हुआ। बारिश के बाद वातावरण में उमस और ज्यादा बढ़ गई। लोगों का कहना है इस उमस भरी गर्मी में तो घरों दुकानों में रखे कूलर भी फैल हो गए।

29जेएनडी27: बारिश में नहाते हुए बच्चे। संवाद

29जेएनडी27: बारिश में नहाते हुए बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें