फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: दुकान से 20 पंखे और तार के चार बंडल चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Mon, 13 Feb 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर के हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लगती बिजली की दुकान में शनिवार रात को चोरी हो गई। चोर दुकान से 20 पंखे और चार तार के बंडल चोरी कर ले गए और दुकान में तोड़फोड़ भी कर गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दुकानदार सार्थक सिंगला ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पूजा ट्रेडर्स के नाम से होलसेल की दुकान है। 11 फरवरी को वह दुकान पर आया तो देखा कि दुकान के मुख्य गेट को तोड़कर चोरों ने सामान चोरी कर लिया। उसने सामान चेक किया तो 20 पंखे और चार बंडल तार के चोरी मिले। चोर दुकान में पानी की टूंटी व सींक सहित अन्य सामान भी तोड़ गए।
विज्ञापन


3 महीने पहले भी दुकान में लगाई थी सेंध
दुकानदार सार्थक ने बताया कि उसकी दुकान में पहले भी चोरी हो चुकी है। करीब तीन महीने पहले भी चोरों ने सेंध लगाई थी। उसकी दुकान से सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और बिजली का सामान भी चुरा ले गए थे। उसके बाद अब उन्होंने दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे, लेकिन चोर दुकान की बजाय गोदाम में घुसे। चोरों ने गोदाम से ही पंखे और तारों के बंडल चोरी किए हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर चोरी की घटना का मुआयना किया है। चोर मुख्य गेट तोड़कर अंदर घुसे और गोदाम से बिजली का सामान चुरा ले गए। आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें