फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीएससी से 2 लाख रुपये चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Thu, 08 Aug 2024 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी40: दुकान में चोरी करता युवक। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। बेलरखा गांव में एक घर में चल रही सीएससी (अटल सेवा केंद्र) व बैंक मित्र की दुकान में रखे दो लाख रुपये चोरी कर लिए गए। इस मामले में नरवाना सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बेलरखा निवासी सीएससी सेंटर संचालक विक्रम ने बताया कि उन्होंने अपने मकान में ही सीएससी व बैंक मित्र का कार्य शुरू किया हुआ है। दुकान के अंदर गल्ले में दो लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी। पांच अगस्त की रात को दुकान में बने रोशनदान से अंदर घुसकर अज्ञात ने दो लाख रुपये चोरी कर लिए। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें