जींद। सफीदों बार एसोसिएशन में पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल चुनाव को लेकर बुधवार को मतदान हुआ। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बार में कुल 221 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें से 194 ने मतदान किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुणाल अग्रवाल ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह नो बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चली। जानकारी के अनुसार पंजाब और हरियाणा से कुल 157 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिससे मुकाबला काफी रोचक और प्रतिस्पर्धी बन गया है। प्रत्याशी रजत गौतम, शर्मिला शर्मा और अमित देशवाल सफीदों से ताल्लुक रखते हैं। रजत गौतम, विधायक रामकुमार गौतम के पुत्र हैं और पूर्व में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
संवाद