फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा में बारिश के दौरान गेहूं भीगने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा में बारिश होने पर गेहूं भीगने के मामले में हैफेड का मैनेजर और स्टोर कीपर निलंबित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा। पिल्लूखेड़ा में हैफेड के ओपन गोदाम में बरसात के समय गेहूं पर डाली गई तिरपाल उतारने के मामले में मैनेजर बीरमती और स्टोर कीपर सुनील को निलंबित कर दिया गया है। एक सप्ताह पहले हुई बारिश में इस गोदाम में गेहूं के स्टैग से तिरपाल उतारने की वीडियो वायरल हुई थी। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह हुई बारिश के दौरान हैफेड के गोदाम में रखे गेहूं से तिरपाल को हटा दिया था। इसी दौरान अनिल नामक युवक ने वीडियो बना ली। इसके बाद यह मामला मीडिया में भी आया और अब इसमें कार्रवाई करते हुए हैफेड अधिकारियों ने मैनेजर बीरमती और स्टोर कीपर सुनील को निलंबित कर दिया है। हैफेड डीएम कर्ण सिंह लोहान ने बताया कि इस मामले में जांच की गई जिसमें हैफेड मैनेजर और स्टोर कीपर की लापरवाही सामने आई। इस कारण दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें