जींद। लड़की को बहलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शहर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी है 28 फरवरी की शाम को इंप्लाइज कॉलोनी निवासी गौरव नामक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।