फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक की महिला 12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। सफीदों पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रोनकपुरा मोहल्ला रोहतक निवासी महिला पूनम को 12 ग्राम स्मैक सहित सिंघपुरा मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सफीदों चौकी इंचार्ज हरिकिशन ने बताया कि उन्हें रात को सूचना मिली की सिंघपुरा मोड़ पर एक महिला खड़ी है और वह नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। पुलिस ने महिला को पकड़ लिया। उसके साथ एक व्यक्ति भी था, जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। महिला ने पूछताछ में बताया कि भागने वाला व्यक्ति उसका पति सन्नी है। उसने बताया कि वह सिंघपुरा गांव की है और उसकी शादी रोनकपुरा मोहल्ला रोहतक में हुई है। उसका पति स्मैक बेचने का काम करता है, वह सफीदों में किसी को स्मैक बेचने के लिए आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें