फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सड़क हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। छात्तर-घोघड़ियां रोड पर हाल ही में बनाए गए ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अलेवा क्षेत्र के गांव छात्तर निवासी 19 वर्षीय प्रवीण की मौत हो गई। प्रवीण ने हाल ही में बारहवीं कक्षा पास की थी। सोमवार सुबह दस बजे वह अपने चाचा सुरेंद्र को लेने के लिए बाइक पर झांझ गांव जा रहा था। जब वह कुचराना कलां के पास पहुंचा तो सड़क पर हाल ही में बनाया गया नया ब्रेकर दूर से दिखाई नहीं दिया। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और ग्रामीणों ने उसे उचाना के अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जींद रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अलेवा थाना प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें