11जेएनडी30-नगूरां खरीद केंद्र पर गेहूं की खरीद करते एजेंसी के अधिकारी व अन्य। संवाद
अलेवा। नगूरां खरीद केंद्र पर पिछले कई दिनों से गेहूं की आवक जोरों से होने के बाद फूड सप्लाई और वेयर हाउस एजेंसी की ओर से दो दिन में 1850 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। हालांकि खरीद केंद्र पर अधिकारियों की ओर से नौ हजार क्विंटल के करीब गेहूं की आवक होने की बात कही जा रही है। नगूरां खरीद केंद्र पर सरकार की ओर से खरीद के लिए फूड सप्लाई और हरियाणा वेयर हाउस एजेंसियों को अधिकृत किया है। अलेवा मार्केट कमेटी सचिव विकास ढिल्लों ने बताया कि नगूरां खरीद केंद्र पर दो दिनों में दोनों एजेंसियों ने 1850 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। सचिव ने किसानों से खरीद केंद्र पर सूखी फसल लाने की अपील की है। वहीं किसानों को बेमौसमी बरसात का डर सता रहा है, वहीं दोनों सरकारी एजेंसियों की ओर से गेहूं की खरीद शुरू करने से किसानों को राहत मिली है। संवाद